उत्तरकाशी खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी 

उत्तरकाशी जिला खाद्य संरक्षण अधिकारी के निर्देशों पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रो में चलाए गये मिलावटी सामान के खिलाफ अभियान में विभाग को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिला खाद्य संरक्षण अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि जनपद में 12 दुकानो का निरिक्षण किया गया है जिसमे जोशियाड़ा, खडसारी मोरी, पुरोला मे 6 सैम्पल लिए गये है।

जिनमें जोशियाड़ा से नंन्दी गोल्ड कम्प्यूटर ब्रांड तेल के तीन सैम्पल व ब्रहमखाल परंमहंस ब्रांड तेल का एक व खडसारी से संख ब्रांड के सरसो तेल के दो नमूने लिए गये है । सभी नमूने संदेह के आधार पर लिए गये है और जाँच के लिए भेज दिए गये है। जाँच आख्या के आधार पर दोषियों के खिलाफ अग्रीम कार्यवाही की जायेगी। साथ ही जिला खाद्य संरक्षण अधिकारी ने बताया कि जनपद मे जिन लोगों के पास फुड लाईसेन्स नही है उनके खिलाफ जल्दी ही अभियान चलाया जायेगा | साथ ही जनपद में अलग से सलक्टर हाऊस के निर्माण के लिए जिला फुड समीती की मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे बैठक हुई जिसके सार्थक परिणाम आने वाले दिनों मे देखे जा सकते है |