

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- संदीप कुमार

स्थान- भगवानपुर, हरिद्वार

भगवानपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली | भगवानपुर थाने में मोहित पुत्र साधु राम निवासी बाइबल पुर ने अज्ञात के खिलाफ अपनी मोटरसाइकिल चोरी का थाने में एक मुकदमा पंजीकृत था | वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भगवानपुर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया | पुलिस ने उत्तर प्रदेश से सटे सभी चौराहों के सीसीटीवी कैमरों की 12 की से जांच की गई और पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया | चेकिंग अभियान के दौरान तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर खानपुर चौराहा आ रहे थे | पुलिस चेकिंग को देखकर तीनों युवक भागने लगे | वहीं पुलिस ने उनको थोड़ी दूर पर ही पकड़ लिया और थाने ले आई | पुलिस द्वारा तीनों युवकों से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिस को बताया गया कि यह मोटरसाइकिल हमारे द्वारा थाना भगवानपुर क्षेत्र से चुराई गई है पुलिस ने मोटरसाइकिल की बारीकी से जांच की तो जांच के दौरान पुलिस को मोटरसाइकिल जिसका भगवानपुर थाने में मोहित पुत्र साधु राम द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था | पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उनके द्वारा करीब 8 मोटरसाइकिल चोरी कर अज्ञात जगह छुपाने की बात कहीं |

वहीं पुलिस ने आरोपी को लेकर अज्ञात स्थान पर जाकर देखा तो चोरी की मोटरसाइकिल झाड़ियों के पीछे से बरामद कर ली गई | चेकिंग के दौरान काली नदी चौकी पर एक मोटरसाइकिल पर सवार युवकों को रोका गया और गाड़ी के कागज मांगे गए जिसको लेकर वह गाड़ी के कागज दिखाने में आनाकानी करने लगे | पुलिस को शक होने पर जब गाड़ी की बारीकी से जांच की गई तो गाड़ी का चेचिस नंबर बदला हुआ पाया गया | पुलिस गाड़ी सहित युवकों को थाने ले आई और सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हम लोग पुरानी गाड़ी को अपनी चाबी से लोक तोड़कर चोरी कर लेते हैं | मंगलोर सीओ पंकज गैरोला ने भगवानपुर पहुंच कर प्रेस वार्ता के दौरान भगवानपुर थाना अध्यक्ष की पीठ थपथपाई और पुलिस टीम को ढाई हजार के इनाम की घोषणा की | गिरफ्तार अभियुक्त में महराज खान पुत्र रहीस थाना मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, साहिल पुत्र जहीर हसन निवासी जोरासी जबरदस्त थाना सिविल लाइन, दीपक सोम पुत्र सरजीत सोम निवासी मठ करीम थाना खतौली मुजफ्फरनगर, अक्षय सोम पुत्र रविंदर आदि शामिल थे | पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट, काली नदी चौकी प्रभारी आशीष शर्मा, उप निरीक्षक राजकुमार, कांस्टेबल बबलू खान, कांस्टेबल ललित, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल रविदास, कांस्टेबल विनोद, कॉन्स्टेबल सुधीर चौधरी, चालक लाल सिंह, शामिल रहे |



