

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी

यमनोत्री विधानसभा क्षेत्र के रानागीठ क्षेत्र के आराध्य देव भगवान सोमेश्वर के नवनिर्मित मन्दिर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष और राज्य मंत्री उत्तराखंड दीपक विज्लवाँण ने किया ।इस अवसर पर ग्राम सभा रानागीठ पहुँचने पर ग्रामवासियों ने अध्यक्ष दीपक बिजलवान का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया |

ग्रामीणों की विभिन्न मांगों का तत्काल संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष दीपक बिजलवान ने नगद धनराशि मंदिर समिति को दान स्वरुप भेंट की और अन्य मांगों का भी जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिलाया |


समेश्वर देवता का नव निर्मित मन्दिर के उद्घाटन के शुभ अवसर पर माँ यमुनोत्री मंदिर के रावल ज्योति प्रसाद उनियाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ओजरी वार्ड तोता लाल, जिला पंचायत सदस्य मथोली प्रदीप केंतुरा, ग्राम प्रधान रानागीठ लोकेश चौहान, स्यालब प्रधान कुलदीप पंवार, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप राणा, रमेश गुप्ता, कैलाश, प्रमोद, बिक्कल डिमरी, रोहित रावत, मोहित,राजेन्द्र आदि उपस्थित रहे।


इस मौके पर जिलापंचायत अध्यक्ष और राज्यमंत्री दीपक विज्लवाँण ने माँ यमूना से आशिर्वाद लेकर यमनोत्री क्षेत्र से 2022 के विधानसभा चुनाव चुनाव लड़ने का ऐलान किया, जिससे कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी है ।



