ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- विशेष शर्मा
स्थान- बाजपुर
सालभर से अधिक समय से देश में चल रहे किसान आंदोलन की समाप्ति का समय आ गया है | संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि सरकार से बातचीत के पश्चात आज किसान आंदोलन की वापसी की घोषणा कर दी गई है | सभी किसान जो विभिन्न बोर्डर पर विगत 1 वर्ष से अधिक समय से आंदोलनरत थे, उन्होंने घर वापसी शुरू कर दी है | किसानों की हुई इस ऐतिहासिक जीत का जश्न सभी किसान और मजदूर वर्ग 11 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाएंगे |

शुक्रवार को किसान किसी भी प्रकार का कोई जश्न नहीं मनाएंगे | देश में एक हृदय विदारक घटना में मारे गए सीडीएस बिपिन रावत सहित अन्य सैनिक अधिकारियों के शोक के कारण यह निर्णय लिया गया है | सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों के पूरा होने एवं अन्य समस्याओं की सुरक्षा हेतु 15 जनवरी 2022 को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की जाएगी | इसमें आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा | जगतार सिंह बाजवा ने सभी किसान मजदूरों का इस आंदोलन में सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया है |

