

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



आज का राशिफल: 09 दिसम्बर 2021

मेष :


आज के दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है | दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी। छात्र आज अपनी पढाई पर विशेष ध्यान देंगे | पढाई में मन लगा रहेगा | घर के पुराने झगड़ों से आज मुक्ति मिलेगी | कार्यक्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी | परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे | मन में शांति बनी रहेगी |
वृषभ :


आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा | ज्यादा काम की वजह से आप आज चिंतित भी रहेंगे | कामों की वजह से आप घर में ध्यान नहीं दे पाएंगे | जिससे घर वाले भी आपसे परेशान रहेंगे आज आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं |

मिथुन :

आज आपको आपके कार्यों के लिए उत्तम परिणाम मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है | कारोबार में वृद्धि होगी | पुराने किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है | लम्बे समय से चल रहे विवादों का आज अंत होगा | परिवार की जरूरतों को पूरा करने के खर्च में बढोत्तरी होगी |
कर्क :

आज परेशानियां आपको घेर सकती है | किसी कार्य से लाभ न मिलने पर आप थोडा उदास हो सकते हैं | निवेश करने पर आज आपको लाभ मिल सकता है | खरीदारी के लिए आप आज बाहर जा सकते हैं | घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है |
सिंह :

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है | गुरुजनों के सहयोग से पढाई में आसानी रहेगी | साथ ही मुश्किलों का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। बुद्धि व विवेक से कोई नई खोज कर सकते हैं | बिजनेस को आज लाभ मिलेगा | प्रेम जीवन में आज कुछ बदलाव होंगे, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे। शाम के समय आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है।
कन्या:

आज का दिन सुखद अनुभव भरा रहने वाला है । सभी झगडों को आज आप भूल जायेंगे | यदि आज आप किसी नये मकान, भूमि, वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आज आप उसे भी करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज यदि एक दूसरे से झूठ बोला, तो वह उनके रिश्ते में वाद-विवाद करवा सकता है, इसलिए आपको झूठ बोलने से बचना होगा।
तुला :

आज आपको पारिवारिक जीवन में संभलकर चलना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार भी पड़ सकती है | यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई वाद विवाद चल रहा है,तो आपको उसमें भी जीवनसाथी से सलाह लेकर उसे समाप्त करने की कोशिश करनी होगी। बाहरी व्यक्ति की दखलअंदाजी देने से रोकना होगासे बचना होगा | अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा |
वृश्चिक :

आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा | धैर्य से काम लेने की आज आपको आवश्यकता है | दूसरों की बातों को आज सुने, तभी लाभ मिलेगा | नौकरी में आपके पसंद का कार्य मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से थोडा मनमुटाव हो सकता है जिस कारण आप थोडा पपरेशान भी रहेंगे |
धनु :

छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है क्योंकि उनके किसी परीक्षा के परिणाम आने से उनका मन प्रसन्न रहेगा व उनके इस परिणाम से परिवार के सदस्य भी उनसे प्रसन्न नजर आएंगे | तरक्की आज आपके कदम चूमेगी | घर में पूजा-पाठ का माहौल बना रहेगा | किसी धार्मिक कार्य हेतु यात्रा पर भी जा सकते हैं |
मकर :

बढ़ते हुए खर्चों से आज आप परेशान रहेंगे | आज आप खुद को फोकस रखें तभी आप सफल होंगे | आर्थिक स्थिति थोडा डगमगा सकती है | बढ़ते हुए खर्चों के कारण आज आपका स्वभाव भी कुछ चिडचिड़ा रहेगा | घर में भी थोडा वाद-विवाद हो सकता है | इसलिए जितना हो सके खुद की वाणी को नियन्त्रण में रखें |
कुंभ :

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा । व्यवसाय में मिलने वाले लाभ से प्रसन्न रहेंगे | किसी को उधार देने से पहले घर के बड़ों की सलाह लें | भाई व बहनों से यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। खरीदारी करने आज आप कई बाहर जा सकते हैं |
मीन :

मन में अपने करियर को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी, जिन्हे आप दूर करने की कोशिश करेंगे | आज आप न किसी की सलाह लें और न किसी को सलाह दें अन्यथा बड़ी समस्या हो सकती है | आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के कठोर व्यवहार के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे।


