

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

सितारगंज में प्रशासन ने रात्रि में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही कर दस वाहन कब्जे में लिए। फर्जी रायल्टी की शिकायत पर पकड़े गये इन वाहनों व उनमें लदे रेता बजरी की जांच की जा रही हैं। सभी वाहन ओवरलोड पाये गये। प्रशासन की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा है। उप जिलाधिकारी तुशार सैनी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने सोमवार की रात 11 से 2 बजे तक कार्यवाही की। इस दौरान रेता-बजरी ढो रहे दस वाहन कब्जे में लिए गये।

इन सभी वाहनों को मंडी परिसर में खड़ा कर दिया गया। सभी वाहन रेता बजरी से ओवरलोड थे। कुछ वाहनों में तो रेता बजरी की रायल्टी तक नहीं थी। उनकी रायल्टी की भी जांच की जा रही हैं। एसडीएम ने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी वाहन रेता-बजरी से ओवरलोड थे।



