गस्त के दौरान वनकर्मी पर वाघ ने किया हमला

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

कॉर्बेट नेशनल पार्क की झिरना रेंज में गश्त करने के दौरान अचानक एक बाघ ने वन कर्मी पर हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल वन कर्मी के साथ मौजूद अन्य वन कर्मियों ने शोर मचाकर घायल को बाघ के चुंगल से छुड़ाकर उसे उपचार के लिए रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। साथ ही घटना की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद रेज की रेंजर संचिता वर्मा अस्पताल पहुंची जहां उन्होंने घायल वन कर्मी हाल जाना।

ग्राम माधुबाला जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी मानक चंद, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज में संविदा कर्मी के पद पर तैनात है, गस्त के दौरान अचानक बाघ ने हमला बोलते हुए उसे घायल कर दिया | जिसके बाद वन कर्मियों में भी दहशत बनी हुई है। तो वहीं घटना के बाद बाघ की मॉनिटरिंग के लिए वन कर्मियों की गस्ती भी शुरू कर दी गई है वहीं घायल वन कर्मी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।