गन्ना मंत्री पहुँचे रूड़की,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ज़ोरदार स्वागत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रूड़की

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद रुड़की पहुंचे | जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया । वही कार्यक्रम उन्होंने दिल्ली रोड स्तिथ एक शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ना पर्ची से लेकर हो रही किसी भी परेशानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और कहा अगर गन्ना पर्ची को लेकर कहीं से शिकायत आती है तो दोषी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वही रुड़की नगर निगम में चल रहे मेयर व पार्षदों के विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को जनता ने चुनकर सेवा करने के लिए भेजा है इसलिए आपस में विवाद न करके शहर के विकास की ओर ध्यान देना चाहिए।