निशुल्क दन्त शिविर का हुआ आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

उत्तरकाशी श्री मातेश्वरी अन्न क्षेत्र गंगोत्री की प्रेरणा से नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ऋषिकेश ने सेवा THDC के सान्निध्य से 1 तीन दिवसीय नि शुल्क दन्त चिकित्सा एवं कृत्रिम दन्त शिविर  का आयोजन कैलाश आश्रम उजेली में किया। इस कार्यक्रम की का शुभारंभ स्वामी श्री आचार्य विष्णु तीर्थ जी स्वामी श्री सच्चिदानंद जी स्वामी श्री महन्त बलवीर जी स्वामी श्री सिद्धेश्वर गिरी जी एवं श्री रमेश स्वामी जी एवं सीमा डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर हिमांशु ऐरन ने दीप प्रज्वलित एवं माँ गंगा से प्रार्थना कर किया।

स्वामी रमेश  ने बताया कि इस दन्त चिकित्सा शिविर के माध्यम से उत्तरकाशी के साधु समाज के साथ साथ जन साधारण को सीमा डेंटल चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दाँतों के सभी प्रकार के बीमारियों का इलाज किया जाएगा जिसमें दांतों की सफ़ाई करना दांतों का मसाला भरना और अत्यंत ख़राब दांतों को निकालने के साथ साथ नये कृत्रिम दांत भी लगाए जाएंगे जो कि किसी भी दंत चिकित्सालय में लगाने के लिए १० से १५ दिन लगते हैं वो यहाँ पर 2 दिन के अंदर संपन्न किया जाएगा |

डॉक्टर हिमांशु ऐरन सीमा डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि आज प्रथम दिन कैंप मैं 300 से भी अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया जिसमें की 203 लोगों के रोगियों के दांतों की जाँच की जा सकी है। और उसमें चालीस लोगों को दांतों की सफ़ाई 48 लोगों के लिए दाँतों में फ़ीलिंग की गयी 65 रोगियों के ख़राब दांत निकाले गए 50 रोगियों के पूर्ण एवं आंशिक कृत्रिम दंत लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसके लिए डां हिमांशु ऐरन के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम दिन रात कार्यरत है इन सभी रोगियों को उनके कृत्रिम दंत कल शाम तक वितरित किये जायेंगे |

शिविर के सफल आयोजन में डाक्टर अवनीश सिंह डाक्टर अमित अग्रवाल डाक्टर अंशदीप सिंह डाक्टर पुलकित गुप्ता डाक्टर अभिषेक दुबे डाक्टर गीता आर्य डाक्टर योगेश्वरी डाक्टर राहुल पांडे एवं अन्य सहयोगी डाक्टरों के साथ स्वामी श्री अद्वैत चैतन्य जी स्वामी श्री विभु चैतन्य जी स्वामी श्री सत्यानंद जी ,टेक्नीशियन विनीत सिंह के सहयोग से सकुशल सफल संपन्न हुआ।स्वामी श्री रमेश जी ने बताया की ये दन्त शिविर अभी और दो दिन जनता की सेवा के लिए सेवा में सुचारू रूप से कार्य करेगा ।