
स्थान : हल्द्वानी
रिपोर्टर : पंकज सक्सेना

लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी द्वारा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन रिया पैलेस हल्द्वानी के विशाल सभागार में किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया और गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगी पोशाकों, संगीत और उत्साह से पूरा सभागार उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट, क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, फर्स्ट लायन लेडी अनीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल और कोषाध्यक्ष राखी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य और उनके परिवार मौजूद रहे।




कार्यक्रम के दौरान रिदम डांस ग्रुप की निर्देशिका अंशील वर्मा के निर्देशन में बाल कलाकारों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।


डांडिया नाइट प्रतियोगिता में कुल 51 परिवारों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत लगभग 24 परिवारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महापौर गजराज सिंह बिष्ट और क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।


प्रतियोगिता में डांडिया किंग का खिताब अनुज कांत अग्रवाल और डांडिया क्वीन का खिताब कनक अग्रवाल ने अपने नाम किया। वहीं सुनीता और संदीप अग्रवाल को दूसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। डांडिया रॉकस्टार का अवार्ड अनीता और डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी को मिला, जबकि बेस्ट ड्रेस कपल का पुरस्कार रूपाली और मुकेश गुप्ता को दिया गया।
मोस्ट चार्मिंग कपल का सम्मान अंजू और डॉ. अनुज अग्रवाल तथा अनीता और अशोक अग्रवाल को प्रदान किया गया। परफेक्ट डांडिया जोड़ी का पुरस्कार सनी और विशेष गुप्ता तथा प्रिया और पंकज अग्रवाल को मिला। बेस्ट स्माइल अवार्ड राखी अग्रवाल, विजय और राजीव श्रीवास्तव को दिया गया। वहीं मस्ती भरी जोड़ी का सम्मान ज्योति, मधुकर और श्रुति को प्रदान किया गया।



मोस्ट ग्रेसफुल कपल का पुरस्कार निधि और निशुल अग्रवाल तथा राधा और गौरव मित्तल को मिला। बेस्ट डांडिया परफॉर्मेंस के विजेता विनीता और विजय शर्मा रहे। डांडिया स्टार बाल कलाकार का पुरस्कार सांविका अग्रवाल और स्नेहा अग्रवाल को प्रदान किया गया। बेस्ट डांडिया कपल के विजेता प्रेक्षा और अभिनव बिश्नोई तथा निधि और मुकेश गुप्ता रहे।
बेस्ट ट्रेडिशनल लुक का अवार्ड सुमन और आशीष जैन को दिया गया। गरबा स्टार कपल का पुरस्कार रेनू और शिव कुमार अग्रवाल तथा उषा और राजू भोंसले को मिला। मोस्ट एनर्जेटिक कपल का खिताब रेणुका और संजय गर्ग ने जीता। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रसिद्ध नृत्यांगना एवं रिदम डांस ग्रुप की निर्देशिका अंशील वर्मा ने निभाई। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने लायंस क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष राखी अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. अनुज, अनुज कांत अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, निशुल अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल और अंशील वर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, अशोक जैन, पूर्व जीएसटी अधिकारी राजीव अग्रवाल, संतोष और श्रीधर सती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, राखी अग्रवाल और अंशील वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि एवं निर्णायक को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसके बाद सभी सदस्यों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया।

