शहीदों के बलिदान के हम सब हैं ऋणी – ज़िलाधिकारी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

उत्तरकाशी ज़िले में 07 दिसंबर को उन वीर बहादुर सैनिक जवानों के लिए जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान न्यौछावर किया उनके लिए आज के दिन को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया गया l    जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि विभिन्न विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों  को  सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार मेजर महावीर सिंह राणा ने सेना झण्ड़ी बैच लगाकर शहीदों के प्रति संवेदना एंव उनके बलिदान की याद दिलाई l

इस दिन सम्पूर्ण भारतवासी सशस्त्र सेना के उन वीर पराक्रम जवानों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित करते है, जिन्होंने हमारे भविष्य के लिए अपने वर्तमान का बलिदान दिया l जिसके लिए भारतवर्ष के प्रत्येक नागरिक से उन शहीदों के बलिदान एंव सेवाओं के प्रति अपना सहयोग दोहराने तथा पूर्व सैनिकों एंव उनके अश्रितों के कल्याणार्थ के लिए सेना झण्डियों का वितरण करके स्वेच्छा से धन राशि एकत्रित करते हैं l तीनों सेनाओं ने अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया है l सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमें उन शहीदों की वीर नारियों तथा लड़ाई में हुए अपंग सैनिकों तथा उनके आश्रितों के सहयोग के लिए हमारे दायित्व की याद दिलाता है l