

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी

पीएमजीएसवाई के अंर्तगत काश्तकारों के प्रतिकर का शीघ्र भुगतान होगा । सांसद टिहरी गढ़वाल माला राज्यलक्ष्मी शाह ने बैठक में सड़क के प्रतिकर को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को दिये थे | सरकार की सुदूरवर्ती गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ने की प्राथमिकता रही है। इसी परिपेक्ष्य में जिले के हर गांव सड़क मार्ग से जुड़ रहें है। वहीं सड़क मार्ग के निर्माण में ग्रामीणों की भूमि का प्रतिकर भी तेजी के साथ वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई को विभिन्न सड़क मार्गों के प्रतिकर का भुगतान हेतु शासन से 3 करोड़ 50 लाख 56 हजार की धनराशि प्राप्त हुई है। अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को मुआवजा धनराशि के वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए है।


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंर्तगत मोटर मार्गों के समरेखण में आ रही निजी और शासकीय परि-सम्पत्तियों के प्रतिकर का भुगतान किया जाएगा | जिसमें कलासी से विंगसारी मोटर मार्ग, मैन्द्रथ से भंकवाड़ मोटर मार्ग, मुसई सट्टा से मसरी मोटर मार्ग, लाखामण्डल से भंकोली मोटर मार्ग, पोन्टी मोल्डा से खान्सी मोटर मार्ग, मैन्द्रथ भंकवाड मोटर मार्ग के किमी 2.50 से बेगल मोटर मार्ग, एन०एच०-94 से पालर मोटर मार्ग, भल्डियाना लम्बगांव से उडरी मोटर मार्ग, भेटियारा लोदाडा से दिखोली मोटर मार्ग, बड़ेथी से कंवा मोटर मार्ग, ज्ञानसू से ज्ञाणजा मोटर मार्ग, नाकुरी सिंगोट से पाव मोटर मार्ग शामिल है।


