बालिकाओं का आरोप, नहीं मिल रहा नन्दा गौरा योजना का लाभ

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

उधम सिंह नगर ज़िले के खटीमा में बालिकाओं को नंदा गौरा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है । कन्याओं का कहना है कि किसी कन्या को ₹5000 और किसी को ₹51000 की धनराशि वितरित की जा रही है | उनका कहना है कि एक लड़की ने आवेदन 2017 में किया था, उसको अभी तक कोई भी लाभ नहीं मिला है।

वहीं आशु राणा, बाल विकास प्रभारी अधिकारी विकासखंड खटीमा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि 2017 से 2019 के मध्य ₹5000 नंदा गौरा योजना के तहत बालिकाओं को दिए जा रहे थे |  2019 के बाद से इस राशि को बढ़ाकर 51000 कर दिया गया है | इस कारण से बालिकाओं में रोष है कि पूर्व में जिन्हें 5000 दिए जाने थे उनको अभी तक नहीं मिला है और साथ ही जो नए आवेदन कर रही बालिकाएं है उन्होंने कहा कि नए आवेदन की प्रक्रिया का समय बहुत कम रखा गया है जिसे बढ़ाना चाहिए क्योंकि आय प्रमाण पत्र बनाने में 15 से 20 दिन का समय लग रहा है | ऑनलाइन प्रक्रिया में 20 दिन बाद आय प्रमाण पत्र बनकर प्राप्त हो रहा है, इसके चलते कन्याओं ने नए आवेदनों का समय बढ़ाने की मांग की है।