

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



आज का राशिफल: 07 दिसम्बर 2021

मेष :


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायी रहेगा |आज आप स्वयं में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, इसके लिए आपको थोडा श्रम भी करना पड़ सकता है | छात्रों के लिए आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा | करियर में आज आपको सफलता प्राप्त होगी | घर में आज आप सभी को खुश करने की कोशिश कर सकते हैं |
वृषभ :


आज का दिन दाम्पत्य का जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखमय रहेगा | आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है | श्रम भी आज अधिक रहेगा | नौकरी करने वाले या कारोबारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा | नौकरी में पदोन्नति के आसार नजर आ रहें हैं |

मिथुन :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा | आज के दिन आप जो भी कार्य करेंगे उन सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। लेकिन कार्य को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा | घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है |
कर्क :

आज के दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे | पुराने दोस्तों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है | साथ ही उनके मिलने से आपको लाभ की भी प्राप्ति हो सकती हैं। परिवार के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे | सामाजित और आर्थिक स्थिति में आज लाभ होगा |
सिंह :

आज का दिन आपके लिए शुभ सन्देश लेकर आएगा | आपके किसी कार्य से आज कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी | आज किसी मित्र की सहायता से आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार होने की भी संभावना है |
कन्या:

आज आपको किसी भी क्षेत्र से धन लाभ की प्राप्ति होगी | आज आप जो भी कार्य करेंगे उससे आपको भविष्य में लाभ होगा। आज के दिन सफलता आपके कदम चूमेगी।
तुला :

आपके किसी पुराने कार्य की मेहनत का परिणाम आज आपको मिलेगा | सामाजिक कार्यों में आज आप सक्रिय भाग लेंगे। परिवार के आपसी संबध आज और मजबूत होंगे |
वृश्चिक :

आज घर में सुख-शांति बनी रहेगी ऑफिस में भी सबके साथ आपके संबंध बेहतर बने रहेंगे। आपके मन की मनोकामना आज पूर्ण होगी।
धनु :

सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा शाम को आप बच्चों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मकर :

आज आप काम में बहुत सक्रिय रहेंगे। साथ ही आप खुद को ताजगी से भरपूर महसूस करेंगे। आज आप जरूरतमंदों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे
कुंभ :

आपका सकारात्मक व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। किसी जरूरी काम से आपको भागना भी पड़ सकता है, लेकिन उस काम में आपको सफलता भी मिलेगी।
मीन :

मीडिया वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा | कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


