

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

देश में एक बार फिर से कोरोना वेरिएंट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है | जांचों का दौर फिर से शुरू हो गया है | इसी क्रम में उधम सिंह नगर ज़िले के जसपुर में भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है |


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में सेम्पलिंग के साथ-साथ वेक्सिनेशन का कार्य भी तेजी से शुरू कर दिया गया है | वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि जसपुर क्षेत्र में 100 प्रतिशत लोगों का पहला टीकाकरण का कार्य हो चुका है और साथ ही 60 प्रतिशत लोगों को वेक्सिनेशन की दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है |

इसके अलावा रोजाना महा अभियान भी वेक्सिनेशन के लिए चलाया जा रहा है ताकि नए वेरिएंट ओमिक्रोन से लोगों को बचाया जा सके |



