

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- रिजवान अख्तर

स्थान- गदरपुर

गदरपुर क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करने पर मुक्ति धाम सेवा समिति एवं व्यापार मंडल ने पुलिस के गुडवर्क की सराहना करते हुए थाना अध्यक्ष विजेंदर शाह को फूल माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुक्ति धाम सेवा समिति के अध्यक्ष विजय सुखीजा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मुक्तिधाम परिसर से देर रात्रि लोहे के 10 मोटे सरियों को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए चोरों को गिरफ्तार करके उनसे चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया । वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने पुलिस द्वारा अन्य कई चोरियों के मामलों के भी खुलासे किए जाने पर होली के कार्य की प्रशंसा करते हुए थाना अध्यक्ष विजेंद्र शाह एवं अन्य पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।


इस मौके पर व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष लविश ग्रोवर, महामंत्री दीपक कार्य एवं नितिन छाबड़ा कोषाध्यक्ष मुरादिया, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष कृष्णा सुधा, महामंत्री संजीत झाम, कोषाध्यक्ष कृष्णा अनेजा, मनोज कुमार, अंकित खेड़ा, राजीव कुमार, नीतू सुखीजा, मुक्तिधाम समिति के महामंत्री कृष्णा लाल बत्रा, देवेंद्र सिंह के अलावा उप निरीक्षक प्रकाश भट्ट, अरविंदर सिंह, सुनील सुतेड़ी और साहित्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


