
स्थान : हल्द्वानी
रिपोर्टर : पंकज सक्सेना


हल्द्वानी में आयोजित गौरव सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर दोनों नेताओं का कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने जोरदार स्वागत किया।


समारोह के दौरान देश की सेवा करने वाले सैनिकों और पूर्व सैनिकों के योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों का सम्मान सर्वोपरि है।




भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के हितों के लिए लगातार काम कर रही है।



उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई वन रैंक वन पेंशन योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही पूर्व सैनिकों की इस मांग को केंद्र सरकार ने पूरा करने का काम किया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं, जिनका लाभ देशभर में सैन्य परिवारों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सैनिकों की सुविधाओं, सम्मान और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सैनिकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और यहां के हजारों परिवारों का सेना से गहरा नाता रहा है।


समारोह में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान के साथ केंद्र और राज्य सरकार की ओर से उनके हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाजपा नेतृत्व ने कहा कि आने वाले समय में भी सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा और देश सेवा में उनके योगदान को सदैव सम्मान दिया जाता रहेगा।

