मुख्यमंत्री का एक दिवसीय दौरा, करोड़ो रुपए की योजनाओं का किया शिलान्यास


ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

एक दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुचे | वहां मुख्यमंत्री धामी शहीद संम्मान यात्रा में शामिल हुए |

वही जसपुर बी.एस.बी इंटर कालेज में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने सुभाष चौक के पास पहुँचर जसपुर के सौन्दर्यकरण के लिए आये विमान का उद्घाटन किया |

जिसके बाद मुख्यमंत्री मंडी परिसर पहुचे, जंहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया | इस दौरान पुलिस प्रसाशन पूरी तरह मुस्तेद नजर आया |

मुख्यमंत्री धामी के साथ गन्ना मंत्री यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल, वर्तमान विधायक आदेश चौहान,  शीतल जोशी, जिला महामंत्री मनोजपाल मौजूद रहे | वही प्रदेश के मुखिया ने मंडी परिसर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया |

इस मौके पर लोगो में काफी उत्साह दिखाई दिया  तो वही मुख्यमंत्री धामी ने जसपुर में करोड़ो रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया |