सीएम धामी ने किया चीनीमिल का शुभारंभ

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान-सितारगंज

सितारगंज में किसान चीनीमिल का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर शुभारम्भ किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कृषि मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा के साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं सहित किसान मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तय समय अनुसार हैलीकॉप्टर से सितारगंज के राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे |

जिसके बाद वह  कार से चीनीमिल पहुंचे। चीनीमिल पहुंच धामी ने पूजा अर्चना करते हुए मिल चला कर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि 2017 से जब से चीनीमिल बंद हुई तभी से इसे पुनः चलाने के लिए किसानों के द्वारा मांग की जा रही थी लेकिन किन्ही कारणों से वह नही चल पाई |

उनके कार्यकाल में किसानों और क्षेत्रीय विधायक की मांग को देखते हुए, इस सत्र में उनकी सरकार द्वारा इसे चलाने का निर्णय लिया गया।  इस बार उनकी सरकार ने गन्ना मूल्य में वृद्धि करते हुए 355 रुपये मूल्य निर्धारित किया है। उनकी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार किसानों के हितों को मद्देनजर रखते हुए कार्य कर रही है।