

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- (ललित जोशी-सहयोगी धर्मा चन्देल)

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में 5 नेवल एन.सी.सी. के कैडिटों ने 73 वां एन.सी.सी दिवस झील किनारे सांस्कृतिक कार्यक्रम कर कैडिटों को प्रशस्तिपत्र भी बांटे । एन.सी.सी.की नेवल विंग कमांडिंग अफसर डी.के. सिंह के नेतृत्व में राष्ट्र एन.सी.सी.दिवस मनाया गया ।


साथ ही मल्लीताल के नयना देवी मंदिर के समीप 5 नेवल एन.सी.सी.कार्यालय में आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए गए । केंद्रीय विद्यालयों के पूर्व डिप्टी कमिश्नर अमित पंत ने बताया कि सभी चीजों को आयात किया जा सकता है लेकिन भारतीयों को आयात नहीं किया जा सकता । उन्होंने कहा कि आजकल के युवाओं को भारत के बारे में सोचने का बहुत कम मौका मिल रहा है ।

अमित पंत ने ये भी कहा कि इस यूनिट ने देश और प्रदेश में बहुत नाम किया है । ए.एन.ओ. रितेश साह ने बताया कि एन.सी.सी.का गठन आजादी के बाद 1947 में हुआ था। तभी से एन.सी.सी.कैडेटों को अनुशासन, टीम वर्क और शारीरिक श्रमता की दृष्टि से देखा जाता था । इसे भारतीय फौज की सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस कहा जाता है । इस दौरान डॉ देवेंद्र बिष्ट, समेत 5 नेवल एन.सी.सी. केडिट व अधिकारी मौजूद रहे।



