

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – दीपक चौहान
स्थान – जसपुर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जसपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरी तैयारियों में जुटे हैं। आगामी 30 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रथम बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जसपुर आ रहे हैं |


कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाने के लिए स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है | वहीं आज पार्टी जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने जसपुर मंडी समिति परिसर में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटी ।


वही मंडी परिसर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां धरातल पर उतरने लगी है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं की बैठक के उपरांत समितियों का गठन किया । साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बीस-बीस बूथों से लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने किसान, श्रमिक, महिलाओं की टोली बनाकर कार्यक्रम स्थल तक लाने को कहा।


जिला अध्यक्ष ने बताया पहली बार मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र में आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं एवं विधानसभा क्षेत्र वासियों में उनकी रैली को लेकर उत्साह है।


