बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ डीडीहाट NSUI का प्रदर्शन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़

  शिक्षा का निजीकरण, बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ पूरे देश भर में NSUI का ने किया जोरदार प्रदर्शन | NSUI डीडीहाट ब्लॉक अध्य्क्ष अजय अवस्थी ने आज नारायण नगर डिग्री कॉलेज में NSUI पदाधिकारी व छात्रों के साथ “शिक्षा बचाओ देश बचाओ अभियान” की शुरुआत की।

उपस्थित NSUI के राष्ट्रीय संयोजक व उत्तराखंड के सह प्रभारी संजय साह ने बताया कि NSUI का हर कार्यकता देश के छात्रों के लिए लड़ता रहेगा | साथ ही उन्होंने यहां के छात्रों के साथ मूल समस्याओं पर भी चर्चा की व कॉलेज का भर्मण कर महाविद्यालय की समस्याओं को जाना |

अजय अवस्थी ने कहा NSUI हमेशा ही छात्रों के लिए लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी | कॉलेज के मुद्दों की लड़ाई जारी रहेगी | हमारा लक्ष्य बेहतर शिक्षा और बेहतर युवाओं के रोजगार से है ।