खटीमा में भाजयुमो ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

खटीमा में भाजयुमो ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

स्थान : खटीमा
रिपोर्टर : अशोक सर्कार

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से खटीमा में भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। खटीमा ब्लॉक सभागार से शुरू हुई रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। बड़ी संख्या में युवा हाथों में तिरंगा लेकर बाइक पर सवार नजर आए।

रैली के दौरान युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल जोश और राष्ट्रभक्ति से भर गया। बाइक रैली में युवाओं का उत्साह देखते ही बना और जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया।

रैली में शामिल युवाओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

तिरंगा बाइक रैली के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।

रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि युवाओं में दिखाई दे रहा उत्साह देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति युवाओं की यह ऊर्जा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने युवाओं के उत्साह को देखते हुए वर्ष 2027 में भाजपा की जीत का दावा भी किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी तरह सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

वहीं भाजपा किसान मोर्चा के कुमाऊं मंडल सहसंयोजक मनोज शाही भी तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। उन्होंने रैली में शामिल युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए उनके जोश और हौसले की सराहना की।

मनोज शाही ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में युवाओं की बड़ी भागीदारी उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश के गौरव और स्वतंत्रता के लिए किए गए बलिदानों का प्रतीक है।

खटीमा ब्लॉक सभागार से शुरू हुई तिरंगा बाइक रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुई। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले खटीमा में राष्ट्रभक्ति का जोश और उत्साह देखने को मिला।