ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- पंकज सक्सेना
स्थान- उत्तर प्रदेश
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों की तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं | इसी के चलते कांग्रेस भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गयी हैं | इसी के तहत कांग्रेस पार्टी 26 नवंबर से 10 दिसम्बर यानि कि 15 दिन का सदस्यता अभियान चलायेगी। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को हुई पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि संविधान दिवस के मौके पर शुरू किये जा रहे अभियान में ‘एक परिवार, नये सदस्य चार’ के नारे के साथ 15 दिन तक कांग्रेस अपनी पार्टी से एक करोड़ नये सदस्य को जोड़ेंगी |

इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी हर विधानसभा में न्याय पंचायतों या वार्डो के आधार पर पांच सदस्यीय टीमों का गठन करेगी। पांचों टीमों का एक प्रभारी नियुक्त किया जायेगा। पूरे प्रदेश में लगभग 23000 सदस्यता प्रभारी बनाये जायेंगे। साथ ही उन्होने बताया कि मोबाइल नम्बर 8230005000 पर मिसकॉल करके कांग्रेस का सदस्य बना जा सकेगा। इस दिन गांव, बस्तियों, वार्डों में ‘भीम चर्चा’ और रात्रि भोज का आयोजन होगा। प्रत्येक जिला/शहर/नगर, जिले के सभी ब्लाक, शहर/नगर के सभी वार्ड, सभी न्याय पंचायत एवं ग्राम सभा स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। हर सदस्यता टीम का लक्ष्य प्रतिदिन 25 सदस्यों को अपनी पार्टी से जोड़ना होगा | जिसके लिए उपयुक्त नंबर पर मिसकॉल करना अनिवार्य होगा |

