ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- पंकज सक्सेना
स्थान- हल्द्वानी
हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोध सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल मुख्यमंत्री बदलने वाली सरकार है | यह सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का ही काम करती है क्योंकि पिछले 5 सालों में 3 मुख्यमंत्री भाजपा के द्वारा बदले गए हैं और कोई भी मुख्यमंत्री उत्तराखंड का विकास नहीं कर पाया |
भाजपा सरकार वादा करने के बाद, एक-दूसरे पर फैसले डालती है क्योंकि जिस प्रकार से कुंभ मेले में आरटी पीसीआर के नाम इतना बड़ा घोटाला किया गया, जिसका नतीजा जनता ने कोरोनावायरस महाकाल के रूप में देखा और जिस प्रकार से पहली विधान सत्र में लोकायुक्त बिल पास होने के बाद भी आज तक कोई फैसला नहीं लिया गया | इससे साफ होता है कि भाजपा कितनी भ्रष्टाचार रूपी सरकार है | 2017 में भाजपा सरकार ने शराब की दुकानें खोल कर पूरे उत्तराखंड के अंदर शराब की नदियां बहा दी |

भाजपा सरकार केवल शराब और खनन माफियाओं को बढ़ावा देती है | विकास के नाम पर भाजपा केवल जनता के साथ छलावा करती है और 2022 में उत्तराखंड की जनता इनको उत्तराखंड से उखाड़ के बाहर करेगी | 2017 में उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को पूर्ण भरोसे के साथ बहुमत की सरकार बनाने का मौका दिया लेकिन उन्होंने पिछले 5 सालों में केवल उत्तराखंड को भ्रष्टाचार और नौकरशाही की सरकार बना कर रख दिया है | अब भाजपा सरकार को मुंह-तोड़ जवाब देने का समय आ गया है |

