विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के टिकट बंटवारे का प्लान, जानिए कौन बनेगा उम्मीदवार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- उत्तराखंड

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अब के टिकट के बंटवारे की प्लानिंग शुरू कर दी है | भाजपा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाओं और युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है । आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी इस बार युवाओं और महिलाओं को ज्यादा टिकट देगी।

पार्टी पार्लियामेंट्री कमेटी विधायकों के कार्यों का मूल्यांकन कर टिकट तय करेगी। उन्होंने कहा कि  भाजपा एक बार फिर अपने युवा सीएम के नेतृत्व में राज्य में एक बार फिर से सत्ता में आने जा रही है। इस बार पार्टी का प्रयास है कि योग्यता के मुताबिक युवाओं और  महिलाओं को अधिक से अधिक टिकट दें। उन्होंने कहा कि विधायकों के टिकट कटने या न कटने का मामला पूरी तरह पार्लियामेंट्री कमेटी पर निर्भर रहेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार हर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान विधायकों द्वारा किए गए कार्यों का पार्टी, संगठन और कमेटी के स्तर पर अलग-अलग मूल्यांकन होगा | जिस विधायक के कार्यकाल में उस विधानसभा के अंतर्गत बेहतर कार्य होंगे, वही विधायक टिकट पाने की कसौटी पर खरे उतरेंगे। 

इसी क्रम में कौशिक ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री धामी पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। केंद्र की सरकार भी उत्तराखंड राज्य को हर क्षेत्र में मदद देने को तैयार है। कौशिक ने यह भी दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सीएम धामी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर से बड़े अंतर से जीतकर अपनी सरकार बनाएगी। कौशिक ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मात्र चुनावों के दौरान ही जनता के बीच जाती है जबकि भाजपा का कार्यकर्ता पूरे पांच साल तक जनता के बीच रहा है। यह सिर्फ जनता को बहलाने का काम कर रही है, लेकिन जनता समझदार है और वह अच्छे से जानती है कि उसे क्या करना है और किसे अपना नेता चुनना है |