रानीपोखरी सैनिक कैंटीन में टीन शेड का लोकार्पण, पूर्व सैनिकों के कल्याण को सरकार प्रतिबद्ध: गणेश जोशी

रानीपोखरी सैनिक कैंटीन में टीन शेड का लोकार्पण, पूर्व सैनिकों के कल्याण को सरकार प्रतिबद्ध: गणेश जोशी

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

रानीपोखरी स्थित सैनिक कैंटीन परिसर में पूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक संगठन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंटीन परिसर में नवनिर्मित टीन शेड का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पूर्व सैनिकों के सम्मान, कल्याण और सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सैनिकों और उनके परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

रानीपोखरी में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। टीन शेड के लोकार्पण के बाद पूर्व सैनिकों ने इसे कैंटीन परिसर में आने वाले लोगों के लिए उपयोगी सुविधा बताया।

इस अवसर पर पूर्व कमांडर एस.एस. मठारु, कैप्टन आनंद सिंह राणा, प्रशांत रावत, ग्राम प्रधान रानीपोखरी सुधीर रतूड़ी, राजेंद्र सिंह रावत सहित संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने पूर्व सैनिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।