लोहाघाट पहुंचे दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर, वंचित आंदोलनकारियों को दिलाया भरोसा

लोहाघाट पहुंचे दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर, वंचित आंदोलनकारियों को दिलाया भरोसा

स्थान : चंपावत
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर बुधवार को चंपावत जिले के लोहाघाट पहुंचे यहां पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और राज्य आंदोलनकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया तथा दर्जा राज्य मंत्री बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हुकम सिंह कुवर ने उन्हें दर्जा राज्य मंत्री का दायित्व सौंपने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि यह अवधि राज्य के विकास और जनकल्याण की दृष्टि से ऐतिहासिक रही है उन्होंने सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की भी प्रशंसा की।

इस दौरान वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने हुकम सिंह कुवर के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए उन्हें राज्य आंदोलनकारी का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई उनका कहना था कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद गुरूवार तक उन्हें राज्य आंदोलनकारी का सम्मान और सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं।

वंचित राज्य आंदोलनकारी एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा ने आरोप लगाया कि वर्ष 1990 में जन्मे कुछ लोगों को भी राज्य आंदोलनकारी का दर्जा दिया गया है, जबकि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कई वास्तविक आंदोलनकारी आज भी इस सम्मान से वंचित हैं उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन का विरोध करने वाले कुछ लोगों को भी राज्य आंदोलनकारी का दर्जा दिए जाने से वास्तविक आंदोलनकारियों में निराशा है।

हुकम सिंह कुवर ने आंदोलनकारियों की मांगों को गंभीर बताते हुए आश्वासन दिया कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर इस विषय को प्रमुखता से उठाएंगे उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री वंचित आंदोलनकारियों की भावनाओं को समझते हुए उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेंगे।

अपने संबोधन में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यों के आधार पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी मजबूत प्रदर्शन करेगी।

कार्यक्रम का संचालन दीपक जोशी ने किया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, राज्य आंदोलनकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।