हरिद्वार में महिला हत्याकांड का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

हरिद्वार में महिला हत्याकांड का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

चर्चित महिला हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस से बचने का प्रयास किया, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई घायल अवस्था में आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला हत्याकांड के मामले में वांछित था और उसकी काफी समय से तलाश की जा रही थी सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची, लेकिन उसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को रोकने के प्रयास के दौरान परिस्थितियों को देखते हुए जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और सुरक्षा के बीच उपचार के लिए जिला मेला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में आरोपी का उपचार जारी है चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है, जबकि अस्पताल परिसर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है पूछताछ के दौरान महिला हत्याकांड की पूरी साजिश, घटना के कारणों और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जाएगी साथ ही मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों का भी परीक्षण किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और गंभीर आपराधिक मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।