

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट

जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मंगलवार को कांग्रेस भवन स्थित स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ स्तर पर मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र, बूथ और ग्राम स्तर पर सक्रिय रहकर कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की आधारशिला होता है।


इन्दर पाल आर्य ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करे। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ लगातार जनसंपर्क अभियान चलाना होगा।

बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार के तहत जुगल किशोर को धारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में धारी ब्लॉक में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कांग्रेस की नीतियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार होगा।
बैठक में जिला कार्यकारिणी के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने, बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक का संचालन उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सोशल मीडिया सचिव विनोद कुमार पिन्नू ने किया। इस अवसर पर राहुल छिमवाल, राधा आर्य, महेशानंद, यशपाल आर्य, लक्ष्मण धापोला, जगदीश चंद्र भारती, प्रकाश आर्य सहित जिला, विधानसभा, ब्लॉक, नगर, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं अनुसूचित जाति विभाग के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



