रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, ₹10,000 के इनामी लूट आरोपी को ग्रेटर नोएडा से दबोचा

रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, ₹10,000 के इनामी लूट आरोपी को ग्रेटर नोएडा से दबोचा

स्थान : नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में वांछित एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस और एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम ने ₹10,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है आरोपी को ग्रेटर नोएडा से दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार, घटना 29 अप्रैल 2026 की है, जब रामनगर के हाथीडगर क्षेत्र में स्कूटी सवार बदमाशों ने वादी सुरजीत सिंह निवासी तुमड़िया डाम, मालधन चौड़ का पीछा कर उन्हें रोक लिया था आरोपियों ने तमंचे की नोक पर जान से मारने की धमकी देते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया था इस संबंध में कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 128/2026, धारा 115/109/351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।

घटना में शामिल तीन आरोपियों को पहले ही लूटी गई संपत्ति सहित गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि एक आरोपी साहिल फरार चल रहा था उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी नैनीताल द्वारा ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।

गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से लगातार तलाश की और आखिरकार आरोपी साहिल को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साहिल पुत्र बहादुर, निवासी मालधन नं. 04, रामनगर (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है पुलिस ने उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में प्रभारी SOG मोहन सिंह सौन, उपनिरीक्षक बीरेन्द्र बिष्ट (कोतवाली रामनगर), हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह कठायत, त्रिलोक रौतेला तथा कांस्टेबल अनिल गिरी की टीम शामिल रही पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।