

स्थान : डोईवाला
ब्यूरो रिपोर्ट

प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक और परीक्षाओं के रद्द होने के विरोध में सोमवार को परवा दून कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोईवाला तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम डोईवाला के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए परवा दून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, सागर मनवाल, राहुल सैनी और नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी सहित अन्य नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने में पूरी तरह विफल रही हैं।



नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही अनियमितताओं के कारण युवाओं का भविष्य संकट में है और उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दोषियों की जवाबदेही तय करना आवश्यक है।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो युवा वर्ग का भरोसा व्यवस्था से पूरी तरह टूट सकता है उन्होंने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में कुछ समय के लिए माहौल गरम रहा, हालांकि बाद में ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


