कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में बैठक, अखाड़ों की मांगों पर चर्चा

कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में बैठक, अखाड़ों की मांगों पर चर्चा

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में मेला प्रशासन और अखाड़ों के संतों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई यह बैठक मेला नियंत्रण भवन में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की मौजूदगी में हुई, जिसमें मेले की व्यवस्थाओं और अखाड़ों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कुंभ मेले की तैयारियों को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने पर चर्चा की गई मेला प्रशासन ने अखाड़ों से सुझाव भी आमंत्रित किए ताकि आगामी आयोजन को और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सके।

हालांकि बैठक के दौरान अखाड़ा परिषद में गुटबाजी भी स्पष्ट रूप से नजर आई जानकारी के अनुसार हाल ही में गठित एक गुट के अंतर्गत आने वाले आठ अखाड़ों के संत बैठक में शामिल हुए, जबकि निरंजनी अखाड़ा, जूना अखाड़ा, आनंद अखाड़ा सहित पांच प्रमुख अखाड़ों के संत इस बैठक से अनुपस्थित रहे।

इस असहमति के बावजूद उपस्थित साधु-संतों और शहरी विकास मंत्री ने बैठक को सकारात्मक और सार्थक बताया उन्होंने कहा कि सभी पक्षों के सुझावों को ध्यान में रखकर कुंभ मेले की तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

मंत्री ने उम्मीद जताई कि आगामी बैठकों में सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि एक साथ शामिल होंगे, जिससे कुंभ मेले की तैयारियों को और मजबूती मिलेगी तथा सभी संतों के सुझावों को एक मंच पर लाया जा सकेगा।