

स्थान : नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुक्तेश्वर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से अवैध शराब की चार पेटियां बरामद की गई हैं।


पुलिस के अनुसार, डॉ. जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल एवं सीओ भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में थाना मुक्तेश्वर पुलिस टीम द्वारा 29 जून 2026 को गहना मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अवैध शराब बरामद हुई।


बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा उसके खिलाफ थाना मुक्तेश्वर में एफआईआर संख्या 19/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बरामद शराब में 8 PM अंग्रेजी शराब की दो पेटियां, एक पेटी किन्नू देशी शराब तथा एक पेटी टेट्रा पैक अंगूर देशी शराब शामिल है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विमल सिंह पुत्र वेदप्रकाश, निवासी गुनियालेख, धारी, थाना मुक्तेश्वर के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक मंदाकिनी राणा, हेड कांस्टेबल जीवन नाथ गोस्वामी तथा कांस्टेबल बृजेश नयाल शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।



