52वें रानीखेत उर्स मुबारक का भव्य समापन, कौमी एकता और भाईचारे का संदेश

52वें रानीखेत उर्स मुबारक का भव्य समापन, कौमी एकता और भाईचारे का संदेश

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

कौमी एकता, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने वाले 52वें रानीखेत उर्स मुबारक का समापन श्रद्धा, सौहार्द और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) में हरिप्रीत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बबीता नेगी द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि आराध्या एवं साहवी बिष्ट ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9 से 12) में गार्गी रावत प्रथम, आराध्या लाल द्वितीय तथा अजमी एवं नेहा बिष्ट संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

चित्रकला प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में प्रायंशी चैतन्य एम. प्रथम, रिधान भंडारी द्वितीय तथा हर्षित जोशी तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में कुमुद बिष्ट प्रथम, दिव्यांशी बिष्ट द्वितीय तथा मोहम्मद शादान एवं मोहम्मद अरहम खान संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सीनियर वर्ग में लविश खेतवाल प्रथम, लक्ष्य रावत द्वितीय तथा नेहा गहतोड़ी एवं मरिया रकीब तृतीय स्थान पर रहीं।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में अरूण रावत मौजूद रहे। इस अवसर पर संजय पंत, गणेश जोशी, मनोज पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

मुख्य अतिथि ने सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।

उर्स प्रबंधन समिति के प्रबंधक एवं खादिम मो. मोहसिन ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले प्रशासन, कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर, छावनी परिषद, पुलिस प्रशासन, मीडिया कर्मियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जो रानीखेत की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक एकता का प्रतीक है।