भीमताल के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया गांवों का दौरा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

भीमताल के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया गांवों का दौरा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

स्थान : हल्द्वानी
रिपोर्टर : संजय जोशी

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को तल्ला रामगढ़, नथुवाखान, दाड़ीम, दुक्कड़, झड़गांव, कालाआगर, गलनी, चमोली और क्वेराला सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष मुख्य रूप से बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी समस्याएं रखीं। लोगों ने खराब मोटर मार्गों और अव्यवस्थित आपूर्ति व्यवस्थाओं को लेकर भी अपनी चिंता जताई।

मौके पर ही मंत्री कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) और पीएमजीएसवाई अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही खराब सड़कों की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) जल्द तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए।

मंत्री ने बरसात के दौरान बंद होने वाले मार्गों को शीघ्र खोलने के लिए टेंडर प्रक्रिया समय पर पूरी करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।