

स्थान : गदरपुर
ब्यूरो रिपोर्ट


गदरपुर स्थित एक होटल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग के लोग, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।


सम्मेलन के दौरान अरविंद पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का आगामी लक्ष्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव हैं। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध जनों के सहयोग से पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।


विधायक अरविंद पांडे ने हाल ही में संपन्न परीक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया का सफलतापूर्वक संपन्न होना उत्तराखंड सरकार की स्पष्ट नीतियों और नकल विरोधी कानून के प्रभाव का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सभी कार्यों को आगे बढ़ा रही है।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनावों को लेकर विचार साझा किए। साथ ही सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
सम्मेलन के दौरान उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी अपने सुझाव रखे और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को संगठन और नीति निर्माण से जोड़ना बताया गया।


