स्थान : हल्द्वानी
रिपोर्टर : पंकज सक्सेना


नीम करोली बाबा के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सक्सेना परिवार की ओर से भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।


सक्सेना परिवार द्वारा यह आयोजन हर वर्ष नीम करोली बाबा और बालाजी महाराज के प्रति आस्था और श्रद्धा के रूप में किया जाता है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सेवा और समर्पण का प्रतीक है।



कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे और सभी ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला।


उनका उद्देश्य समाज में सेवा, भक्ति और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।


स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे धार्मिक सौहार्द एवं सेवा भाव का प्रतीक बताया।


