स्थान : डोईवाला (देहरादून)
ब्यूरो रिपोर्ट


किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों और आंदोलनकारियों की स्मृति में डोईवाला में निर्मित शहीद किसान स्मारक का सोमवार को विधिवत लोकार्पण किया गया।


इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर और ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने संयुक्त रूप से किया।



कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह स्मारक किसान आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले किसानों की स्मृति को संजोए रखने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों का संघर्ष, त्याग और बलिदान देश के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है।


लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और किसानों ने शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस दौरान कहा गया कि यह स्मारक किसानों के अधिकारों और उनके योगदान की निरंतर याद दिलाता रहेगा तथा युवा पीढ़ी को किसान आंदोलन के इतिहास से अवगत कराएगा।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा डोईवाला द्वारा किया गया।




