

लोकेशन -: खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो रिपोर्ट


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खटीमा स्थित पूर्णागिरि मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता अभियान चलाया और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्वयं साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने आमजन से अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।



मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि जनसहभागिता से ही इसे एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।


उन्होंने प्रदेशवासियों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधरोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। स्वच्छता अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।


