मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

स्थान : देहरादून
ब्यरो रिपोर्ट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पद्मश्री सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज स्वर्गीय Jaspal Rana जसपाल राणा के देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय जसपाल राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि जसपाल राणा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और उपलब्धियों से देश एवं उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने भी स्वर्गीय जसपाल राणा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।