


रिपोर्टर-पंकज सक्सेना

(हल्द्वानी)- हल्द्वानी में आज भारतीय युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी हल्द्वानी पहुंची | पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया |


वही नेहा जोशी ने बताया कि जिस प्रकार से उत्तराखंड के अंदर युवा मुख्यमंत्री के द्वारा विकास की लहर दौड़ रही है इससे साफ होता है कि 2022 में दोबारा भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी | वहीं 2022 के अंदर भाजपा के द्वारा महिला और युवाओं को अधिकांश टिकट देने की बात सरकार के द्वारा की गई है जिससे युवा बहुत उत्साहित है क्योंकि एक चुनाव अहम भूमिका युवा मोर्चा की रहती है |

हल्द्वानी आने पर जिस प्रकार से युवा कार्यकर्ताओं ने मेरा जोरदार स्वागत किया है और जिस प्रकार भाजपा को लेकर युवाओं के अंदर जोश है यह अब तय हो गया है कि दोबारा उत्तराखंड और पूरे भारत के अंदर भाजपा की सरकार बनेगी | वही भाजपा छोड़ने को लेकर कहा कि यशपाल आर्य अपने स्वास्थ्य को लेकर भाजपा में आए थे और अपने स्वार्थ को लेकर भाजपा छोड़कर चले गए | जबकि भाजपा के अंदर उनको बहुत सम्मान मिला लेकिन वह उस सम्मान को सही से नहीं संभाल पाए |


कल जिस प्रकार के से कांग्रेस की रैली में कार्यकर्ताओं के द्वारा धक्का-मुक्की की गई इससे साफ हो रहा है कि कांग्रेस के अंदर कोई भी अनुशासन नहीं है और जिस पार्टी के अनुशासन नहीं होता है तो वह पार्टी प्रदेश का क्या अनुशासन बना पाएगी |


