

स्थान : संजय जोशी
लोकेशन -: अल्मोड़ा

सूचना कार्यालय में कार्यरत टेक्निकल सहायक हरीश सिंह बिष्ट 41 वर्षों की लंबी एवं समर्पित सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में एक सादगीपूर्ण एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी सहित सूचना कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने उनके लंबे सेवाकाल और योगदान की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि हरीश सिंह बिष्ट ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभागीय कार्यों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाया, जिससे कार्यालय की कार्यप्रणाली को मजबूती मिली।


विदाई समारोह के दौरान श्री बिष्ट को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
अपने संबोधन में हरीश सिंह बिष्ट ने सभी सहयोगियों, अधिकारियों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्हें हमेशा सभी का सहयोग, मार्गदर्शन और स्नेह प्राप्त हुआ, जो उनके लिए यादगार अनुभव रहा।


कार्यक्रम का माहौल बेहद भावुक रहा, जहां सहकर्मियों ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।



