रानीखेत में भाजपा का महिला जन सम्मेलन और पदयात्रा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में दिखा उत्साह

रानीखेत में भाजपा का महिला जन सम्मेलन और पदयात्रा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में दिखा उत्साह

रिपोर्टर : संजय जोशी
लोकेशन -: रानीखेत

भारतीय जनता पार्टी जिला रानीखेत की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला जन सम्मेलन एवं पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित सम्मेलन के साथ हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके सम्मान और सशक्तिकरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि नारी शक्ति किसी भी समाज की रीढ़ होती है और उनके अधिकारों को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर में पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। पदयात्रा के दौरान नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए।

इस दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत, जिला महामंत्री भूपेंद्र काण्डपाल, ध्यान सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

इसके अलावा मोहन नेगी, विमला रावत, गिरीश कोटनाला, हेमा नेगी, साहिल बेलवाल, चंदन भगत, शांति उप्रेती, दीप्ति बिष्ट, लीला बिष्ट, गोपाल उप्रेती, ललित मेहरा और मुकेश पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और मातृशक्ति शामिल रहीं।

कुल मिलाकर यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के संदेश को लेकर एक बड़े जनजागरूकता अभियान के रूप में सामने आया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।