यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित, सीतापुर की शिखा वर्मा ने किया टॉप

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित, सीतापुर की शिखा वर्मा ने किया टॉप

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा में शामिल करीब 25 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार समाप्त हो गया है।

परिणाम जारी होते ही प्रदेशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच खुशी का माहौल देखा गया। इस बार सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

UP Board 12th Result 2026: टॉप-3 मेधावियों की सूची

  • प्रथम (1st): शिखा वर्मा – 97.60% – रोल नंबर 2265838815 – सीतापुर
  • द्वितीय (2nd): नंदिनी गुप्ता – 97.20% – रोल नंबर 2265665807 – बरेली
  • द्वितीय (2nd): श्रेया वर्मा – 97.20% – रोल नंबर 2266544377 – बाराबंकी
  • तृतीय (3rd): सुरभी यादव – 97.00% – रोल नंबर 2265665834 – बरेली
  • तृतीय (3rd): पूजा पाल – 97.00% – रोल नंबर 2266544349 – बाराबंकी

बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष भी छात्रों ने सभी स्ट्रीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और मेरिट सूची में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

पिछले वर्ष (2025) का प्रदर्शन

2025 में भी यूपी बोर्ड का परिणाम उत्साहजनक रहा था। उस वर्ष महक जायसवाल ने 97.20% अंक हासिल कर टॉप किया था।

उस साल की टॉपर्स सूची में साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह, अनुष्का सिंह और मोहिनी जैसे छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन कर मेरिट में जगह बनाई थी।

शिक्षा विभाग ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।