सितारगंज महाविद्यालय में “उत्कर्ष” वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, कंप्यूटर लैब का हुआ उद्घाटनस्थान

सितारगंज महाविद्यालय में “उत्कर्ष” वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, कंप्यूटर लैब का हुआ उद्घाटनस्थान

स्थान : सितारगंज (उत्तराखंड)
रिपोर्टर : तनवीर आंसरी

उत्तराखंड के सितारगंज स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “उत्कर्ष” वार्षिकोत्सव एवं छात्र संघ समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि सौरभ बहुगुणा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक शिक्षा पर ही नहीं, बल्कि स्किल डेवलपमेंट पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकें।

इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय की कंप्यूटर लैब का भी उद्घाटन किया, जिससे छात्रों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा में और अधिक सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल और नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महाविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेनू रानी बंसल ने की। उन्होंने वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए संस्थान की शैक्षिक उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस दौरान डॉ. राजबिंदर कौर की पुस्तक का भी विमोचन किया गया, जिसे शिक्षाविदों और अतिथियों ने सराहा।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण, अतिथियों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि 2013 में उनके पिता द्वारा इस महाविद्यालय की स्थापना की गई थी, जिससे क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

पूरे कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर उत्साह और उल्लास से भरा रहा और विद्यार्थियों में विशेष जोश देखने को मिला।