

स्थान : रानीखेत।
ब्यूरो रिपोर्ट

रानीखेत में आयोजित युवा रैली सदर बाजार और जरूरी बाजार होते हुए स्प्रिंग फील्ड में जाकर संपन्न हुई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।


समापन समारोह में मुख्य अतिथि करन माहरा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व CWC सदस्य) ने कहा कि लंबे समय बाद इस तरह का युवा जोश देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उन्हें राजनीति समेत हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।


कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, जिला अध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा सहित अन्य नेताओं ने युवाओं से संगठन को मजबूत करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का आह्वान किया।


रैली में नवनिर्वाचित युवा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, जिला उपाध्यक्ष अंकित रावत, महासचिव अरसालन शेख, ब्लॉक अध्यक्ष ताड़ीखेत नीरज रावत, ब्लॉक अध्यक्ष भिकियासैंण गणेश मावड़ी, कार्यक्रम संयोजक रुद्र माहरा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।


