

स्थान : अल्मोड़ा ।
संजय जोशी

अल्मोड़ा जिले के पड़ोलिया में रविवार को पिरूल आधारित बायोमास प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन किया गया। इस यूनिट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया।


इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस यूनिट के शुरू होने से आसपास के क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि जो महिलाएं पिरूल (चीड़ की सूखी पत्तियां) एकत्रित कर उद्योगों को उपलब्ध कराएंगी, उनके हितों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार पहले ही नीति बना चुकी है।


मंत्री ने कहा कि इस पहल से न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं को रोकने में भी मदद मिलेगी। पिरूल के उपयोग से पहाड़ी क्षेत्रों में उद्योगों को ऊर्जा का एक नया विकल्प भी प्राप्त होगा।


सरकार का मानना है कि इस तरह की यूनिटें पहाड़ी क्षेत्रों की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगी और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे और इस पहल को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।


