

स्थान :नैनीताल।
ब्यूरो रिपोर्ट

सरोवर नगरी नैनीताल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने और महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मल्लीताल स्थित गोविंद बल्लभ पंत मूर्ति के समीप कांग्रेस का पुतला दहन किया गया।


कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच नारी शक्ति को आगे बढ़ने से रोकने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियां महिलाओं के हित में नहीं हैं।


महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिसमें महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।


राजनीतिक माहौल गरमाया
इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा के इस प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

