
लोकेशन – औली
ब्यरो रिपोर्ट

वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के तत्वावधान में विदेश मंत्रालय के 18 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय दल ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में “ट्रेनिंग ऑन माउंटेन हेरिटेज एंड नेचर-कल्चर लिंकेंज प्रोग्राम” के तहत भ्रमण किया।


यह दल औली, गोरसों बुग्याल और ज्योतिर्मठ स्थित नरसिंह नव दुर्गा मंदिर पहुंचा, जहां प्राकृतिक, सांस्कृतिक और पारिस्थितिक संबंधों का अध्ययन किया गया।


कार्यक्रम के तहत दल ने नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व के बफर जोन में स्थित औली-गोरसों ईको टूरिज्म ट्रैक रूट का भी निरीक्षण किया और पर्वतीय जैव विविधता तथा स्थानीय संस्कृति के आपसी संबंधों को समझा।


इस अंतरराष्ट्रीय टीम का नेतृत्व नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ अभिमन्यु ने किया। उनके साथ वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल, नेचर एक्सपर्ट एवं बर्ड वाचर संजय कुंवर भी मौजूद रहे।
इसके अलावा WII की कार्यक्रम समन्वयक मधुमिता और अन्य स्टाफ ने भी दल के साथ सहभागिता की और प्रशिक्षण गतिविधियों को संचालित किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में प्रकृति और संस्कृति के बीच संबंधों को समझना और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की जैव विविधता और पारंपरिक ज्ञान को साझा करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय समुदायों और इको-टूरिज्म को भी नई दिशा मिलेगी।

